मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 11 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिवाली पर बरेली को मिला सबसे बड़ा तोहफा, सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल , विकास और राजस्व दोनों में पहला स्थान, संयुक्त ओवरऑल रैंकिंग में भी

November 11, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली। दिवाली के अवसर पर बरेली जनपद को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व में जनपद ने मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी अक्टूबर 2026 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि बरेली ने विकास और राजस्व दोनों कार्यक्रमों में शीर्ष स्थान हासिल करने के साथ ही संयुक्त ओवरऑल रैंकिंग में भी प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
प्रदेश में विकास कार्यों के मूल्यांकन, अनुश्रवण और समीक्षा के लिए संचालित सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रत्येक माह सभी जनपदों के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। अक्टूबर माह की रैंकिंग में बरेली ने तीनों प्रमुख श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में नंबर-वन का स्थान हासिल किया है।
रैंकिंग के अनुसार विकास कार्यक्रमों में बरेली प्रदेश में प्रथम, राजस्व कार्यक्रमों में भी प्रथम और विकास एवं राजस्व की संयुक्त ओवरऑल रैंकिंग में भी पहले स्थान पर रहा। इस उपलब्धि को जनपद के लिए दिवाली का बड़ा तोहफा माना जा रहा है।
इस सफलता के पीछे जिलाधिकारी अविनाश सिंह की नियमित समीक्षा और कार्यों की प्रभावी निगरानी को अहम माना जा रहा है। जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह विकास एवं राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जाते हैं। लंबित प्रकरणों के निस्तारण और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने के लिए भी लगातार प्रयास किए जाते हैं।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय जनपद के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पूरी टीम बरेली को दिया है। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग केवल एक स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि नहीं है, बल्कि आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण इस स्थान को लगातार बनाए रखना है। इसके लिए सभी विभागों को इसी प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ काम करना होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights