मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 11 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जेल की सलाखें भी नहीं रोक सकीं भाई-बहन के प्यार का पर्व, जिला जेल में बहनों ने भाइयों को किया तिलक

November 11, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक भैया दूज का पर्व बरेली जिला जेल में भी धूमधाम और भावुक माहौल के बीच मनाया गया। इस खास मौके पर सैकड़ों बहनें अपने जेल में बंद भाइयों को तिलक लगाने पहुंचीं। अपराध के चलते जेल की सलाखों के पीछे बंद भाइयों के लिए भी बहनों का स्नेह और प्रेम कम नहीं हुआ। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही जल्द जेल से रिहाई की दुआ भी मांगी।
भैया दूज के अवसर पर जिला जेल में सुबह से ही बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों के चेहरों पर जहां त्योहार की खुशी दिखाई दी, वहीं अपनों से दूर रहने का दर्द भी साफ झलक रहा था। बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भाइयों का तिलक किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं, त्योहार को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से भी विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि बहनों को अपने भाइयों से मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो। जेल प्रशासन का कहना है कि जब तक बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए आती रहेंगी, तब तक उनकी मुलाकात कराई जाएगी।
इस तरह भैया दूज के पावन पर्व पर जेल की ऊंची दीवारें और सलाखें भी भाई-बहन के अटूट प्रेम के आगे छोटी नजर आईं।
आलोक कुमार शुक्ला जेल अधीक्षक जिला जेल ने कहा कि भैया दूज पर जेल प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की गई है जेल पुलिस के अलावा बाहर से भी पुरुष , महिला पुलिस कर्मी भी लगाए गए है जो भी भाई बहन आ रहे है उनके समान की पूरी चेकिंग की जा रही है, सुरक्षा की बीच जो भी बहने अपने भाई की दूज करने आई है उनके लिए पूरी व्यवस्था की है और जो बहने बंद है उनके जो भाई आ रहे हैं उनको भी मिलवाया जा रहा है किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो सुबह से शाम तक जितनी भी बहने आयेंगी भैया दूज करने उन सभी को आने दिया जाएगा ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights