मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 11 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दद्दा के सियासी सफर पर उठे सवालों के बीच बड़ा संदेश! भाजपा में जाने की अटकलों पर पूर्व मंत्री के परिवार ने तोड़ी चुप्पी, 2027 में सदर सीट पर ठोका मजबूत दावा

November 11, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिले की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। राजनीतिक दलों ने भले ही अपने पत्ते नहीं खोले हों, लेकिन संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता, जनसंपर्क और राजनीतिक बयानों ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी बीच बदायूं सदर विधानसभा सीट को लेकर एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने समाजवादी पार्टी की स्थानीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। सवाल सिर्फ एक पूर्व मंत्री के राजनीतिक भविष्य का नहीं, बल्कि 2027 में सदर सीट पर सपा की दावेदारी और टिकट के समीकरणों का भी है। दरअसल, बहुजन समाज पार्टी की सरकार में राज्यमंत्री रहे और वर्तमान में समाजवादी पार्टी में सक्रिय पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। उनके भाजपा अथवा किसी दूसरे राजनीतिक दल में जाने की अटकलों ने उस समय और जोर पकड़ लिया, जब बदायूं सदर सीट पर उनकी संभावित चुनावी दावेदारी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हुईं। हालांकि, इन चर्चाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सदर सीट पर दद्दा की दावेदारी ने बढ़ाई हलचल

बदायूं सदर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर कई नाम राजनीतिक चर्चाओं में हैं। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा भी इस सीट से अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे दिखाई दे रहे हैं। उनके राजनीतिक अनुभव, पुराने चुनावी संपर्कों और क्षेत्र में सक्रियता को उनकी दावेदारी का आधार माना जा रहा है। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को भूपेंद्र सिंह दद्दा के नेतृत्व में आयोजित पीडीए जनपंचायत में समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी ने भी राजनीतिक हलकों का ध्यान खींचा था। इस कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद आदित्य यादव, आंवला के सांसद नीरज मौर्य समेत कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। कार्यक्रम को दद्दा की राजनीतिक सक्रियता और संगठन में उनकी भूमिका के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया। इसके बाद 20 अक्टूबर को सामने आई राजनीतिक रिपोर्टों में भी बदायूं सदर सीट पर दद्दा और आरके शर्मा के नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में चर्चा में रहे। इससे साफ है कि सदर सीट पर टिकट की लड़ाई अभी से दिलचस्प होती जा रही है।

2002 में बसपा से विधायक, मंत्री पद तक पहुंचा था राजनीतिक सफर

भूपेंद्र सिंह दद्दा का राजनीतिक सफर भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वर्ष 2002 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर बिनावर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था। इसके बाद तत्कालीन मायावती सरकार में उन्हें राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली। वर्ष 2007 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर बिनावर से चुनाव लड़ा। परिसीमन के बाद बिनावर सीट समाप्त हो गई तो उन्होंने बदायूं सदर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाई।वर्ष 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बदायूं सदर सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। राजनीतिक परिस्थितियों के साथ उनकी पार्टी भी बदली और अब वह समाजवादी पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक पारी आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में उनका सदर सीट से चुनाव लड़ने का दावा जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

टिकट का फैसला अभी दूर, लेकिन मुकाबला अभी से रोचक

दूसरी तरफ बदायूं सदर सीट पर सपा की टिकट की तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है। राजनीतिक चर्चाओं में अलग-अलग नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी के सामने प्रत्याशी चयन के साथ-साथ सभी दावेदारों को एकजुट रखने की चुनौती भी होगी। सपा नेतृत्व के लिए यह फैसला आसान नहीं माना जा रहा। पार्टी को ऐसा चेहरा चुनना होगा जो स्थानीय समीकरणों, संगठनात्मक मजबूती और चुनावी संभावनाओं के लिहाज से प्रभावी साबित हो सके। हालांकि, अभी किसी भी दावेदार को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी मानना जल्दबाजी होगी। अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व को ही करना है।

अब सोशल मीडिया पर आया बयान, चर्चाओं को मिला नया मोड़

इसी राजनीतिक माहौल के बीच पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा के पुत्र सुशांत सिंह राठौर ने अपनी फेसबुक आईडी पर पिता की तस्वीर के साथ एक विस्तृत पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि कुछ विरोधी तत्व उनके पिता के समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा अथवा किसी अन्य दल में जाने की निराधार अफवाह फैला रहे हैं, जबकि यह खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक है। पोस्ट में सुशांत सिंह राठौर ने लिखा है कि उनका परिवार सत्ता के लिए सिद्धांत बदलने वालों में नहीं है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में बदायूं सदर सीट के लिए वे सबसे मजबूत और प्रबल दावेदार हैं तथा पूरी ताकत के साथ जनसेवा और चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव में अभी समय है और समाजवादी पार्टी की ओर से किसी का टिकट फाइनल नहीं हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो भी फैसला होगा, वही सर्वमान्य होगा। इस बयान के बाद बदायूं की सियासत में एक नया सवाल खड़ा हो गया है कि क्या दद्दा परिवार की इस सार्वजनिक सफाई से पार्टी छोड़ने की चर्चाओं पर विराम लगेगा या फिर सदर सीट पर टिकट की दावेदारी को लेकर आने वाले दिनों में राजनीतिक हलचल और तेज होगी? फिलहाल इतना तय है कि पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा को लेकर उठी अफवाहों के बीच उनके पुत्र सुशांत सिंह राठौर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए न केवल पार्टी में बने रहने का संदेश दिया है, बल्कि 2027 के लिए बदायूं सदर सीट पर परिवार की मजबूत दावेदारी भी सार्वजनिक कर दी है।
एक चुनाव जीतकर मायावती सरकार में बने थे राज्यमंत्री, तीन चुनावों में मिली हार; अब सपा के टिकट पर नजरें, बेटे की पोस्ट ने बदायूं की राजनीति में बढ़ाई हलचल

2002 में बिनावर से 33,484 वोट पाकर बने विधायक, 2007 में रामसेवक सिंह से हारे; 2012 और 2017 में बदायूं सदर से भी आजमाई किस्मत

सुशांत सिंह राठौर ने भाजपा में जाने की चर्चाओं को बताया निराधार, बोले—सत्ता के लिए सिद्धांत नहीं बदलते, अखिलेश यादव का फैसला होगा सर्वमान्य

बदायूं। राजनीति में कभी-कभी एक सोशल मीडिया पोस्ट भी बड़े सियासी घटनाक्रम का संकेत बन जाती है। बदायूं की राजनीति में इन दिनों पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा को लेकर कुछ ऐसा ही माहौल दिखाई दे रहा है। एक तरफ उनके समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर रखी है, तो दूसरी तरफ 2027 के विधानसभा चुनाव में बदायूं सदर सीट से उनकी दावेदारी ने सपा के भीतर संभावित टिकट के समीकरणों को चर्चा में ला दिया है। सवाल यह है कि क्या दद्दा एक बार फिर विधानसभा पहुंचने की तैयारी में हैं और क्या उनकी राजनीतिक सक्रियता आने वाले चुनाव में कोई नया समीकरण तैयार करेगी? भूपेंद्र सिंह दद्दा का राजनीतिक सफर करीब ढाई दशक पुराना है। बसपा से राजनीतिक शुरुआत करने वाले दद्दा ने विधायक से लेकर राज्यमंत्री तक का सफर तय किया। बाद में समाजवादी पार्टी और महान दल के राजनीतिक रास्तों से गुजरते हुए अब वह सपा के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी आगे बढ़ा रहे हैं। अलग-अलग चुनावों में अलग-अलग दलों के टिकट पर मैदान में उतरने का उनका इतिहास भी दिलचस्प है।

चार विधानसभा चुनाव, एक जीत और तीन बार हार का सामना

चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2002 में भूपेंद्र सिंह दद्दा ने बसपा के टिकट पर बिनावर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 33,484 वोट मिले और उन्होंने समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल सिंह चौहान को 3,902 वोटों से पराजित कर विधानसभा में जगह बनाई। यह उनके राजनीतिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव साबित हुआ। विधायक बनने के बाद मायावती सरकार में उन्हें राजनीतिक पेंशन विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में दद्दा ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर बिनावर से दोबारा किस्मत आजमाई। इस बार उन्हें 23,352 वोट मिले, लेकिन जनता दल (शिवसेना) के रामसेवक सिंह 34,856 वोट पाकर विजयी रहे। बसपा के उमेश सिंह राठौर 33,508 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दद्दा तीसरे स्थान पर पहुंच गए। इस चुनाव में उन्हें जीत से 11,504 वोट कम मिले। परिसीमन के बाद बिनावर विधानसभा सीट समाप्त हो गई और इसके बाद उनकी राजनीतिक सक्रियता बदायूं सदर सीट पर केंद्रित हो गई। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बदायूं सदर सीट से चुनाव लड़ा। उपलब्ध चुनावी परिणामों में भूपेंद्र सिंह के नाम से मिलते-जुलते ‘भोफेंदर सिंह’ नाम के महान दल (MD) प्रत्याशी को 6,850 वोट दर्ज हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के आबिद रजा खान 62,786 वोट पाकर विजयी हुए। भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता 47,373 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2017 में दद्दा ने बदायूं सदर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें 32,641 वोट मिले। भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता 87,314 वोट पाकर विधायक बने, जबकि सपा के आबिद रजा खान 70,847 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस तरह दद्दा को इस चुनाव में तीसरा स्थान मिला।

इन आंकड़ों से साफ है कि वर्ष 2002 में विधायक बनने के बाद दद्दा लगातार चुनावी राजनीति में सक्रिय रहे, लेकिन उसके बाद विधानसभा तक पहुंचने में सफल नहीं हो सके।

13 अक्टूबर की पीडीए जनपंचायत ने फिर बढ़ाई राजनीतिक चर्चा

अब 2027 के चुनाव से पहले दद्दा की राजनीतिक सक्रियता एक बार फिर चर्चा में है। 13 अक्टूबर को उनके नेतृत्व में आयोजित पीडीए जनपंचायत में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को उनकी संगठनात्मक सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया। कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद आदित्य यादव और आंवला सांसद नीरज मौर्य समेत कई नेताओं की उपस्थिति ने बदायूं की सियासत में इस आयोजन को चर्चा का विषय बनाया। इसके बाद बदायूं सदर सीट से दद्दा की संभावित दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हुईं। राजनीतिक हलकों में उनके साथ अन्य संभावित दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे। ऐसे में सदर सीट पर सपा का टिकट किसे मिलेगा, यह आने वाले समय का बड़ा राजनीतिक सवाल बन गया है।

**

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights