मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 11 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में बिहार के इंजीनियर की संदिग्ध मौत, रामगंगा नदी में मिला शव, कंपनी पर प्रताड़ित करने का आरोप

November 10, 2026By admin0 comments
👁 9.1K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बेहतर भविष्य और परिवार की खुशियों के सपने लेकर बिहार से बरेली आए युवा इंजीनियर राहुल कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को उनका शव रामगंगा नदी से बरामद हुआ। वह एक इलेक्ट्रिक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और करीब दो महीने पहले ही कंपनी के काम से बरेली आए थे। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर काम का अत्यधिक दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
परिजनों के मुताबिक, राहुल कुमार सिंह बिहार के ईश्वरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोमभा के निवासी थे। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे। कंपनी ने उन्हें कामकाज संभालने के लिए बरेली भेजा था। परिवार को उम्मीद थी कि राहुल नौकरी के जरिए अपना और परिवार का भविष्य बेहतर बनाएंगे, लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया।
शनिवार शाम नदी में डूबने की मिली थी सूचना
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम सुभाषनगर पुलिस को रामगंगा नदी में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुभाषनगर और भमोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद रविवार को गांव टांडा गंगाजी के पास रामगंगा नदी से युवक का शव बरामद किया गया। पहचान होने पर मृतक की शिनाख्त बिहार निवासी राहुल कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी।
भाई ने कंपनी पर लगाया काम का दबाव बनाने का आरोप
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे राहुल के छोटे भाई ऋतुराज कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी में उनके भाई पर लगातार काम का अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा था। इससे वह मानसिक तनाव में रहते थे। परिजनों ने आशंका जताई कि काम के दबाव और मानसिक परेशानी के चलते राहुल ने रामगंगा नदी में छलांग लगाई होगी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह नदी तक किन परिस्थितियों में पहुंचे और उनकी मौत कैसे हुई।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद कंपनी के किसी जिम्मेदार अधिकारी ने उनसे संपर्क कर घटना की जानकारी देने की जहमत नहीं उठाई। परिवार ने कंपनी प्रबंधन की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।
दिवाली से पहले परिवार में छाया मातम
राहुल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवाली के त्योहार पर जिस घर में खुशियों की तैयारियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस में बेटे का शव देखकर परिजनों की चीख-पुकार मच गई। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
निष्पक्ष जांच के बाद सामने आएगी मौत की वजह
परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि राहुल की मौत किन परिस्थितियों में हुई और कंपनी में उन पर किस तरह का दबाव बनाया जा रहा था, इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। कंपनी प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights