बदायूं। जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जी के प्रतिष्ठान, जिला बिसौली में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ जिला अध्यक्ष श्री अरविंद अग्रवाल जी भाई साहब द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, हुतात्मा दिवस एवं हित चिंतक अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। जिला मंत्री श्री रोहित सिंह जी ने हित चिंतक अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए अभियान के उद्देश्यों एवं कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला। उन्होंने घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को हित चिंतक बनाने का आह्वान किया। साथ ही जिले एवं प्रखंड स्तर पर कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
इस अवसर पर खंड मुड़िया धुरेकी, उपखंड फिरोजपुर एवं प्रखंड असफपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।
महत्वपूर्ण संगठनात्मक सूचना
संगठनात्मक निर्णय के अनुसार अर्पित रस्तोगी जी को नगर संयोजक के दायित्व ब संगठन से मुक्त कर दिया गया है।
साथ ही असफपुर प्रखंड एवं बिसौली प्रखंड की पूर्व समितियों को निरस्त कर नवीन समितियों का गठन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।
जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जी भाई साहब ने अपने उद्बोधन में संगठन की मजबूती, हिंदू समाज की एकजुटता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
हुतात्मा दिवस पर शहीद कारसेवकों को श्रद्धांजलि
जिला मंत्री रोहित सिंह जी ने 2 नवंबर 1990 को अयोध्या में रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान बलिदान हुए कारसेवकों को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा। इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर शहीद कारसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जी, जिला मंत्री रोहित सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष नमन पाराशरी जी, जिला कोषाध्यक्ष अमरजीत जी, बजरंग दल जिला संयोजक अर्पित जी, जिला सहसंयोजक करन जी, नगर संयोजक मयंक जी, नगर सहसंयोजक लक्ष्य जी, प्रखंड अध्यक्ष विनीत जी, प्रखंड मंत्री रतनदीप जी, प्रखंड उपाध्यक्ष वेद प्रकाश जी, प्रखंड संयोजक जितेंद्र जी, मुड़िया खंड अध्यक्ष मुकेश जी, खंड मंत्री प्रदीप जी, खंड संयोजक आशीष जी, खंड सहसंयोजक अंकित जी, उपखंड फिरोजपुर अध्यक्ष चंद्रशेखर जी सहित विभिन्न प्रखंडों एवं नगरों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


























































































