मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र प्रदेश में अव्वल, 64 थानों ने भी हासिल किया पहला स्थान

November 3, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शासन की ओर से अक्टूबर 2026 की जारी आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। इसके साथ ही परिक्षेत्र के जनपद बदायूं ने भी प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं चार जिलों के कुल 64 थानों ने संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देशन में जनसुनवाई समाधान प्रणाली के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की गई। रैंकिंग में बरेली के 25, बदायूं के 15, पीलीभीत के 12 और शाहजहांपुर के 12 थाने शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर डीआईजी ने परिक्षेत्र कार्यालय में तैनात आईजीआरएस कर्मी उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
डीआईजी ने कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता है। जिन जनपदों और थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहेगा, उनके कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights