मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दास पीजी कालेज के रोवर-रेंजर्स शिविर में तंबू निर्माण और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया

November 3, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कॉलेज में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागियों को तंबू निर्माण, गैजेट्स तैयार करने और बिना बर्तनों के भोजन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही खोज के चिन्ह एवं संकेतों की जानकारी देने के साथ आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की सहायता, प्राथमिक उपचार और संकट के समय बचाव कार्य करने का अभ्यास कराया गया। बीएड विभाग के प्रोफेसर शिवराज कुमार ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। युवाओं को देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्यों से अलग पहचान बनानी चाहिए। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं का प्रशिक्षित, अनुशासित और सजग होना बेहद जरूरी है। स्काउटिंग युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, साहस, सेवा और सूझबूझ के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। प्रशिक्षित युवा आपदा के समय पीड़ितों की सहायता कर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्व निभा सकते हैं। झंडी संकेत प्रतियोगिता में सेंजल ने प्रथम, मोहिनी मौर्य ने द्वितीय और साधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेंजर लीडर असिस्टेंट प्रोफेसर अर्चना एवं रोवर लीडर डॉ. लक्ष्य सिंह चौधरी के निर्देशन में कैंप फायर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. विक्रांत उपाध्याय, डॉ. गौरव रस्तोगी, डॉ. संदीप नायक, डॉ. राम प्रसाद वर्मा, डॉ. आकाश कुमार और डॉ. नीतू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights