मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

माधवराव सिंधिया स्कूल में ‘जोश-2026’ का समापन, गौतम हाउस बना स्पोर्ट्स चैंपियन

November 3, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘जोश-2026’ का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए गौतम हाउस ने स्पोर्ट्स चैंपियन हाउस ट्रॉफी अपने नाम की।
समापन समारोह में विद्यालय के मैनेजर डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर अर्यमान अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सरकार उपस्थित रहीं। इस दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्लेयर ऑफ द सीरीज के सब-जूनियर वर्ग में खो-खो बालिका में आराध्या मिश्रा और बालक वर्ग में अनमोल सिंह को सम्मान मिला। जूनियर वर्ग में वेदांगी शंखधार, अंजुल यादव, अवनिका मिश्रा और प्रशांत मौर्य ने यह उपलब्धि हासिल की।
सीनियर वर्ग में वॉलीबॉल में रचित राणा, बास्केटबॉल में काश्वी अग्रवाल और मानस कुमार, खो-खो में अनिका सिंह और उत्कर्ष सिंह तथा थ्रोबॉल में अनुष्का चौधरी और अनंत कुमार को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
स्पोर्टिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड सीनियर बालिका वर्ग में अनिका सिंह और बालक वर्ग में मानस कुमार को प्रदान किया गया। वहीं स्पोर्ट्स चैंपियन पुरस्कार जूनियर बालिका वर्ग में कृतिका सिंह, जूनियर बालक वर्ग में पार्थ गोस्वामी, सीनियर बालिका वर्ग में अनुष्का चौधरी और सीनियर बालक वर्ग में अक्षत शंखधार को मिला।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। प्रतियोगिता का समापन स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के संदेश के साथ हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights