मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 11 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नेपाल जा रही बस खड़े ट्रक में घुसी, हादसे में एक की मौत, 25 घायल

November 3, 2026By admin0 comments
👁 9.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के धनेटा रेलवे फाटक के पास मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में एक यात्री की मौत और करीब 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि बस हिमाचल प्रदेश से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थी। सभी यात्री नेपाल के है शिमला से नेपाल जा रहे थे थे। धनेटा रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में घायल लोगों को मीरगंज सीएचसी, खिरका सीएचसी और राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सीओ देवेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और एनएचएआई की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, सीओ ने किसी की मौत होने की सूचना से इनकार किया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। मीरगंज सीएचसी में भर्ती घायलों में राम बहादुर सुनार पुत्र डम्मर वाल सुनार निवासी भटिया, नेपाल; सुबरना पुत्री रतना; रोहित पुत्र सुधीप; सुधीप पुत्र तिलवीर; संदेश पुत्र सत्यम; देवेश राज पुत्र शिवराज; अमर बहादुर पुत्र बुद्धि बहादुर; साविल पुत्र वल बहादुर और राम बहादुर पुत्र पिसारी है कुछ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights