मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए डॉ. शैलेश पाठक, बदायूं मे बुधवार को निकलेगा भव्य स्वागत जुलूस

November 3, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के कद्दावर नेता एवं दातागंज के जनप्रिय चेहरा डॉ. शैलेश पाठक को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में स्थान देकर उनकी संगठनात्मक सक्रियता, लोकप्रियता और कार्यकुशलता को सम्मान दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में बुधवार को कछला से दातागंज तक भव्य स्वागत जुलूस और विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आपको बता दे डॉ. शैलेश पाठक की पहचान दातागंज क्षेत्र में एक जमीनी और जनप्रिय भाजपा नेता के रूप में है। उनकी माता स्वर्गीय संतोष कुमारी पाठक दातागंज विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुकी हैं। डॉ. पाठक ने भी अपनी सक्रियता और जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान में उन्होंने जनपद बदायूं में रिकॉर्ड सदस्यता कराकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की थी। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर पार्टी संगठन की ओर से चलाए जाने वाले कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हजारों के जनसमूह के साथ कांवड़ यात्रा बनी थी चर्चा का विषय

डॉ. शैलेश पाठक पिछले दिनों अपनी कांवड़ यात्रा को लेकर भी खासे चर्चाओं में रहे थे। कांवड़िया के रूप में जल लेकर निकले डॉ. पाठक के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसमूह उमड़ा था। इस यात्रा को उन्होंने सनातन संस्कृति और धार्मिक चेतना के जागरण से जोड़ते हुए भव्य रूप दिया था। उनकी इस पहल ने जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया था।

वृंदावन से बांके बिहारी के दर्शन कर कछला पहुंचेंगे

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद डॉ. शैलेश पाठक मंगलवार को वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने के बाद बदायूं पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न 12 बजे उनका कछला पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे उझानी में स्वागत कार्यक्रम होगा। यहां वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद नगर में स्वागत के बीच भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।

बुधवार को दोपहर दो बजे डॉ. पाठक भाजपा कार्यालय से दातागंज के लिए रवाना होंगे। यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:30 बजे दातागंज पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने के बाद समर्थकों में विशेष उत्साह है और कछला से दातागंज तक स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights