मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

छठ पूजा से पहले अधारताल घाट की साफ-सफाई कराने की मांग, टोकन व्यवस्था बंद करने की अपील

November 3, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जबलपुर। जबलपुर उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ के अध्यक्ष कंदर्प शर्मा ने छठ महापर्व को लेकर अधारताल क्षेत्र स्थित छठ घाट की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान घाट पर व्याप्त सफाई व्यवस्था की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। कंदर्प शर्मा ने बताया कि जबलपुर उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ की स्थापना 2 अक्टूबर 1996 को उनके पिता स्वर्गीय श्री कामेश्वर शर्मा द्वारा की गई थी। संस्था को स्थापित हुए 30 वर्ष हो चुके हैं। वर्तमान में जबलपुर क्षेत्र में तीन लाख से अधिक बिहार के तथा छह से सात लाख उत्तर प्रदेश के लोग निवास करते हैं। छठ महापर्व के अवसर पर शहर में लगभग 19 से 20 स्थानों पर घाटों पर पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने अधारताल घाट का वीडियो साझा करते हुए कहा कि यहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही घाट पर लागू टोकन व्यवस्था को पूरी तरह बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था और पारिवारिक परंपरा से जुड़ा महापर्व है। इस अवसर पर महिलाएं एवं पुरुष अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंचते हैं। श्रद्धालु बांस के सूप में पूजा सामग्री लेकर जल में खड़े होकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को सहजता से पूजा करने का अवसर मिलना चाहिए। टोकन व्यवस्था के कारण किसी भी परिवार अथवा श्रद्धालु को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अधारताल घाट की नियमित सफाई कराई जाए तथा टोकन व्यवस्था समाप्त कर सभी श्रद्धालुओं के लिए सुचारु और सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि छठ महापर्व श्रद्धा, स्वच्छता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights