मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जम्मू में राष्ट्रीय मंच पर चमके एचपी इंटरनेशनल स्कूल के सितारे, तबला और बांसुरी वादन में हासिल किया प्रथम स्थान

November 3, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। प्रतिभा, लगन और कठिन परिश्रम के दम पर एचपी इंटरनेशनल स्कूल के दो होनहार छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। जम्मू के अभिनव थिएटर में 26 से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप में विद्यालय के छात्र तनय रस्तोगी ने तबला वादन तथा शौर्य प्रताप सिंह ने बांसुरी वादन की सीनियर वर्ग की इंस्ट्रुमेंटल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। देशभर से शामिल हुए 227 प्रतिभागियों के बीच दोनों छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट कला और शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए यह सफलता प्राप्त की। बदायूं जिला परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र ढींगरा ने बताया कि दोनों छात्रों की यह उपलब्धि जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद दोनों प्रतिभाशाली छात्रों का आगामी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है, जहां वे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि दोनों छात्रों ने इस सफलता तक पहुंचने के लिए जिला स्तर से अपनी प्रतियोगिता यात्रा शुरू की थी। बदायूं में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद बरेली में मंडल स्तर और दिल्ली में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करते हुए जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचे और चैंपियन बनकर अपनी कला का लोहा मनवाया। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय दोनों छात्रों ने अपने गुरुजनों, माता-पिता के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास को दिया। एचपी इंटरनेशनल स्कूल के समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों की इस गौरवपूर्ण सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights