मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सरदार पटेल की जयंती पर अभाविप ने आयोजित किया ‘लौहसंकल्प 2026’ कार्यक्रम

October 31, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली महानगर की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में ‘लौहसंकल्प 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।विशिष्ट अतिथि भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पटेल महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ आधुनिक भारत के शिल्पकार भी थे। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। युवाओं को उनके विचारों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रनिष्ठा को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। देश की मजबूती के लिए युवाओं का जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार होना जरूरी है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान से अवगत कराया गया। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह, डॉ. प्रशांत पाल, डॉ. प्रेमपाल सिंह, प्रो. रविंद्र सिंह, विभाग संगठन मंत्री विकास गोला, विभाग छात्रा प्रमुख रोशनी ठाकुर, दिती बनर्जी, हर्षित चौधरी, कुनाल मिश्रा, अरुण सूर्यवंशी, हर्ष वर्धन और अंकिता सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights