मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिशा शक्ति संगठन ने वंचित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी त्योहारों की खुशियां, उपहार एवं मिठाइयां वितरित कीं

October 31, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और कोई भी बच्चा खुशियों से वंचित न रहे, इसी नेक उद्देश्य के साथ दिशा शक्ति संगठन द्वारा आज जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए एक विशेष सेवा कार्य आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संगठन की सदस्याओं ने बच्चों को खेल-खिलौने, मिठाइयां, कॉपियां एवं वस्त्र वितरित किए। साथ ही बच्चों को त्योहार का आनंद दिलाने के उद्देश्य से आतिशबाजी, फुलझड़ियां एवं चकई भी भेंट की गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।दिशा शक्ति संगठन का उद्देश्य केवल त्योहार मनाना ही नहीं, बल्कि समाज के उन वर्गों तक भी खुशियां पहुंचाना है, जो आर्थिक अभाव के कारण इन उत्सवों का भरपूर आनंद नहीं ले पाते। संगठन का मानना है कि त्योहारों की असली सार्थकता तभी है, जब खुशियां हर घर और हर चेहरे तक पहुंचें।इस पुनीत कार्य में नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन फातिमा रज़ा जी ने दिशा शक्ति संगठन को भरपूर सहयोग प्रदान किया। संगठन उनके इस सहयोग एवं संवेदनशील पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।
इस सेवा कार्य में पम्मी मेहंदीरत्ता, अनीता धमीजा,कंचनगुप्ता,काजल दुबे ,वर्षा वैश्य, नेहा गुप्ता, पूनम गौरव रस्तोगी, दीप्ति दिपांक रस्तोगी, रोजी रस्तोगी, सीमा यादव, शिल्पी गुप्ता, प्रिया कपिल रस्तोगी, रूपम गुप्ता, सपना गुप्ता, प्रियंका रस्तोगी, विशाली गुप्ता सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।दिशा शक्ति संगठन का संदेश है कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ा कोई उत्सव नहीं होता।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights