मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

October 31, 2026By admin0 comments
👁 5.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- लौहपुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पहुंचकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने सुनील राठौर ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प का अनुपम उदाहरण है। देश उन्हें लौहपुरुष के रूप में सदैव याद करता रहेगा। उनका योगदान केवल स्वतंत्रता आंदोलन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही। आज हम सभी का दायित्व है, कि उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल की विरासत और उनके राष्ट्र निर्माण के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सरदार पटेल का जीवन प्रत्येक देशवासी को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुखदेव राठौर, ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता शर्मा, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, धीरज पटेल, तीतेन्द्र पटेल, अंकित राज्य अवदेश पटेल, राजू प्रजापति, कुणाल राठौर, गुड्डू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन सुरेश राठौर, जगमोहन सिंह, जगमोहन सिंह, गुड्डू राघव, सुमन संघर्षी, जया साहू, पूनम शर्मा, प्रतिभा सिंह, मेखला सिंह आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights