मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 11 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पूजा के लिए फूल तोड़ने गए पिता-पुत्र की 23वीं मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत, ग्रेटर नोएडा में हादसे से मचा कोहराम

October 30, 2026By admin0 comments
👁 12.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सोसाइटी के टॉवर नंबर-23 की 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके बेटे आरव के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, परिवार को शुक्रवार सुबह खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जाना था। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए फूलों की व्यवस्था करने के उद्देश्य से रणदीप अपने बेटे आरव के साथ फ्लैट की बालकनी में फूल तोड़ने गए थे। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण बालकनी गीली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फूल तोड़ने के दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण दोनों 23वीं मंजिल से नीचे गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। एक ही परिवार के दो सदस्यों, पिता और मासूम बेटे की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में सुबह मंदिर जाने की तैयारी हो रही थी, वहां कुछ ही देर में मातम छा गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4:20 बजे हुआ। रणदीप पात्रा दिल्ली स्थित केंद्रीय सचिवालय में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, फूल तोड़ते समय आरव का संतुलन बिगड़ा और वह बालकनी से नीचे गिरने लगा। बेटे को बचाने के प्रयास में पिता भी संतुलन खो बैठे और नीचे गिर गए। बिसरख पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है, फिर भी मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights