मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा नीम करोली के प्रथम वार्षिकोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु, हलवा-चना बंटाडॉक्टरों ने कहा था कभी मां नहीं बन पाएंगी, बाबा की कृपा से चार माह का गर्भ

October 30, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में बाबा नीम करोली महाराज का प्रथम वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद हलवा-चना का महाप्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा प्रांगण बाबा के जयकारों से गूंज उठा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक वर्ष पूर्व हुई थी स्थापना
मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि ठीक एक वर्ष पूर्व 29 अक्टूबर 2025 को मुख्य यजमान विवेक पटेल और उनकी धर्मपत्नी माधुरी पटेल ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा नीम करोली की प्रतिमा की स्थापना करवाई थी। आज स्थापना का एक वर्ष पूर्ण होने पर बाबा को हलवा-चना का दिव्य भोग अर्पित किया गया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

शादी के तीन साल बाद तक सूनी थी गोद, डॉक्टरों ने भी खड़े कर दिए थे हाथ
वार्षिकोत्सव के दौरान मुख्य यजमान परिवार ने अपनी जीवन की सबसे बड़ी खुशी और चमत्कार को साझा किया। विवेक पटेल और माधुरी पटेल का विवाह फरवरी 2022 में हुआ था। शादी के बाद लंबे समय तक संतान सुख न मिलने पर विवेक ने बरेली, लखनऊ और दिल्ली के कई नामचीन अस्पतालों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से पत्नी का मेडिकल चेकअप कराया। तमाम जांचों और इलाज के बाद डॉक्टरों ने स्पष्ट कह दिया था कि माधुरी कभी मां नहीं बन सकतीं। इस रिपोर्ट से पूरा परिवार गहरे तनाव और निराशा में घिर गया था।

स्थापना के बाद पलटी किस्मत, घर में गूंजने वाली हैं किलकारियां
निराशा के दौर में दंपती ने श्यामगंज मंदिर में बाबा नीम करोली की शरण ली और पूरी निष्ठा के साथ मंदिर में बाबा की प्रतिमा स्थापित करवाई। विवेक पटेल का कहना है कि बाबा की चौखट पर माथा टेकते ही उनका जीवन बदल गया। बाबा के चमत्कार और आशीर्वाद का ही परिणाम है कि आज माधुरी पटेल लगभग चार माह की गर्भवती हैं। डॉक्टरों की नामुमकिन कही गई बात को बाबा की कृपा ने मुमकिन कर दिखाया। वार्षिकोत्सव पर पहुंचे तमाम भक्त इस चमत्कार को सुनकर भावविभोर हो उठे और बाबा के चरणों में शीश नवाया। इस अवसर पर पंडित सुशील पाठक विवेक पटेल, राजेश पटेल, वैभव मिश्रा, भगवानदास, राजकुमार, दीनदयाल भट्ट आदि अनेक भक्त मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights