मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.1 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

31 अक्टूबर से बरेली क्लब मैदान में सजेगा 63वां रोटरी महान दिवाली मेला

October 29, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 63वां रोटरी महान दिवाली मेला 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर को बरेली क्लब मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। मेले में खरीदारी, मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विभिन्न प्रतियोगिताओं और लजीज व्यंजनों का आकर्षण रहेगा। इस बार मेले की थीम आदि योगी रखी गई है, जिसके तहत भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।
मेले के टाइटल स्पॉन्सर आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी इंद्रिया ज्वेलर्स हैं, जबकि प्रयागराज का नंदी ग्रुप और बरेली का सिटी सेंटर एलए मॉल मुख्य प्रायोजक हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ क्लब ट्रेनर डॉ. एके चौहान ने कहा कि 62 वर्षों से आयोजित हो रहा यह मेला शहर की विशिष्ट पहचान बन चुका है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी सीए विनय कृष्ण ने कहा कि मेला भाईचारे, समानता, प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देता है।
मेला डायरेक्टर सीए अमित मनोहर ने बताया कि तीनों दिन देशभर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रतिदिन म्यूजिकल नाइट, नृत्य कार्यक्रम और धुआंधार आतिशबाजी होगी। पहली बार ओकटा एलिवेटर्स के माध्यम से लोगों को ऊंचाई से सुरक्षित एरियल अनुभव मिलेगा। मेले में 145 स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिनमें से 143 की बुकिंग हो चुकी है। नंदी एफएमसीजी के स्टॉल पर मसालों की खरीदारी पर एक के साथ एक मुफ्त मिलेगा। को-मेला डायरेक्टर भावेश अग्रवाल ने बताया कि महिला सशक्तीकरण के लिए तीनों दिन ‘फेस इन द क्राउड’ प्रतियोगिता होगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए गोल्डन कपल, जबकि बेस्ट कपल और मेला क्वीन प्रतियोगिताएं भी होंगी। सचिव अनुज जायसवाल के अनुसार, बेबी शो, फैंसी ड्रेस, ब्यूटीफुल आइज और बेस्ट हेयर स्टाइल जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
मेले में मीना बाजार, किड्स जोन, विभिन्न प्रकार के झूले और साउथ इंडियन, चाइनीज, चाट व भारतीय व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण होंगे। आयोजकों ने बताया कि छोटे दुकानदारों को भी अपने उत्पाद बेचने का अवसर दिया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व अध्यक्ष अरविंद भटनागर, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन प्रधीर गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मोहन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अरविंद गुप्ता, मनोज गिरी, सी.ए हर्षित अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, शलभ गोयल, सुधांशु शर्मा, संजीव अवतार अग्रवाल, मयूर अग्रवाल,, वैभव अग्रवाल,, अनुपम अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष ए.पी. गोयल, पूर्व अध्यक्ष दीपक मंगल, शांतनु जौहरी आदि तमाम सदस्य मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights