मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.1 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दरगाह-ए-आलिया कादरिया पर नमाज, नातो-मनाकिब और हल्का-ए-जिक्र की गूंज; तबर्रुकात शरीफ की कराई गई जियारत

October 29, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के चक्कर की सड़क स्थित विश्वविख्यात दरगाह-ए-आलिया कादरिया में 185वें सालाना उर्से कादरी के दूसरे दिन गुरुवार को अकीदतमंदों और जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। साहिब-ए-उर्स हजरत हुजूर शाहे ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में देशभर से पहुंचे हजारों जायरीन इबादत में मशगूल नजर आए। दरगाह परिसर में नमाज, नातो-मनाकिब और हल्का-ए-जिक्र की सदाएं गूंजती रहीं। उर्स के दौरान नमाज की पाबंदी पर विशेष जोर दिखाई दिया। नमाज-ए-जुहर के बाद जायरीनों को तबर्रुकात शरीफ की जियारत कराई गई। वहीं, रात में नमाज-ए-इशा के बाद उर्स की प्रमुख कादरी-मजीदी कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें साहिब-ए-सज्जादा, काजी-ए-जिला सहित उलमा-ए-कराम की मौजूदगी रहेगी। उर्स का समापन शुक्रवार 30 अक्टूबर को नमाज-ए-फज्र के बाद कुल शरीफ की रस्म के साथ होगा। उर्स के चलते दरगाह और खानकाह क्षेत्र में रौनक देखते ही बन रही है। सड़क के दोनों ओर जरूरत के सामान की दुकानें सजी हुई हैं। खानकाह की ओर लगातार पहुंच रहे जायरीनों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। कहीं फूल पेश कर मेहमानों का इस्तकबाल किया जा रहा है तो कहीं इत्र लगाकर जायरीनों का स्वागत किया जा रहा है। दरगाह परिसर में अकीदतमंद पूरी श्रद्धा के साथ इबादत करते नजर आ रहे हैं। उर्स के दौरान धार्मिक अनुशासन की एक खास तस्वीर भी देखने को मिल रही है। अजान होते ही दुकानदार अपनी दुकानों पर पर्दा डालकर नमाज के लिए रवाना हो जाते हैं। नमाज की पाबंदी का यह नजारा उर्स में शामिल जायरीनों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कुल शरीफ की रस्म के साथ शुक्रवार को उर्स का समापन होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights