मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Madhya Pradesh

न्यायाधीश वंदना कसरेकर का कोरोना से निधन

December 13, 2020By sharad kumar0 comments
👁 1 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

इंदौर। वंदना कसरेकर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें इंदौर के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.आज सुबह मेदांता अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया. वे 60 साल की थीं.  उनके निधन से विधि जगत में शोक की लहर दौड़ गई. उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाना था लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि एक साल बाद न्यायामूर्ति वंदना कसेरकर रिटायर होने वाली थीं. वे लंबे समय से शहर के मेदांता अस्पताल में ही अपना इलाज करा रही थीं. कुछ दिनों पहले दिल्ली के अस्पताल में उन्हें एयरलिफ्ट भी किया जाना था, लेकिन हालत अधिक नाजुक होने के कारण उन्हें एयरलिफ्ट भी नहीं किया जा सका. कोविड नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने इस बात की पुष्टि की थी कि न्यायाधीश को कोरोना था. डॉक्टर के मुताबिक, उनके निधन के पीछे मल्टीलेवल ऑर्गन्स फेल होना भी वजह है.

कसरेकर के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया. इंदौर में कोरोना का कहर जारी

इंदौर में कोरोना कहर लगातार जारी है. कुछ दिन पहले तक हाईकोर्ट में 60 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. इसके बाद से यहां लगातार सावधानी बरती जा रही है, लेकिन इसके बाद भी कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है. शहर में अब तक 811 लोगों की मौत हो चुकी है. रविवार यहां 427 पॉजिटिव केस मिले हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights