मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आशा वर्कर्स यूनियन ने अर्बन क्षेत्र की नई कार्यकारिणी गठित की, रेनू शर्मा बनीं अध्यक्ष

October 18, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने बरेली के अर्बन क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक में जिला अध्यक्ष शिववती साहू, उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार, मंडल अध्यक्ष ऋचा शर्मा, मीरा और प्रदेश सचिव जयश्री गंगवार की मौजूदगी में पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में रेनू शर्मा को अर्बन क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, ताहिरा खातून को उपाध्यक्ष, रजनी को सचिव तथा आरती सविता और विनीत मिश्रा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अर्बन क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अलग-अलग अध्यक्ष नियुक्त किए गए, ताकि संगठन की गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके।
पीएचसी अध्यक्ष के रूप में अंजलि, शिवांगी सक्सेना, शशिवाला, सुमन, रश्मि गुप्ता, लक्ष्मी, शबाना, रेखा रानी, मीरा कुमारी, उषा राठौर और नीतू राजदा को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ते हुए टीम का विस्तार किया गया।
प्रदेश सचिव जयश्री गंगवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights