मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आंवला में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

October 18, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के लठैता मोहल्ले में 17 अक्टूबर को हुई फायरिंग में वृद्ध सज्जाद अहमद की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित गुप्ता (40) और मोहित गुप्ता (41) निवासी पुरैना ढाल, जीप स्टैंड, कस्बा आंवला के रूप में हुई है। पुलिस ने मोहित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को लठैता मोहल्ले में फायरिंग की सूचना मिली थी। गोली लगने से सज्जाद अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी आंवला ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र अफसर अहमद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बाद में बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बदायूं रोड स्थित श्रीजी कॉलोनी के सामने घेराबंदी कर दोनों भाइयों को रात करीब 11:47 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मोहित के घर से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।
प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मोहित गुप्ता की बेटी और तरुण सिंह के बीच विवाद चल रहा था। 15 अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच मोबाइल वीडियो को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपियों का कहना है कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था।
पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपियों के भाई सुमित गुप्ता के साथ भी मारपीट हुई थी। इसी दौरान सज्जाद अहमद और उनके पुत्र अफसर अहमद की मौजूदगी को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने पूछताछ में सज्जाद पर 50 हजार रुपये उधार होने की बात भी कही। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के दौरान मोहित ने कथित तौर पर दो फायर किए, जिनमें एक गोली सज्जाद अहमद को लग गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार मोहित गुप्ता के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। रोहित गुप्ता का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह, उपनिरीक्षक होराम सिंह, उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights