मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

October 17, 2026By admin0 comments
👁 7.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची में पहली बार नाम दर्ज कराने और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने के लिए शनिवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बरेली कैंट, बिथरी चैनपुर और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र के बरेली इंटर कॉलेज एवं मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्या भारती विद्यालय, नकटिया और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रजऊ स्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथों पर मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। आवेदन प्रक्रिया में पात्र नागरिकों को आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों पर स्वच्छता, सुगम आवागमन और मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को पूरी पारदर्शिता और सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।
जिलाधिकारी ने बताया कि 24 अक्टूबर 2026 शनिवार को भी जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights