बदायूॅ।आज विकास क्षेत्र जगत की न्याय पंचायत जखेली की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय उनौला के क्रीडांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान भगवानदास, वासुदेव, एसएमसी अध्यक्ष किशनपाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात प्रतियोगिता का प्रारंभ ग्राम प्रधान भगवान दास एवं पूर्व एबीआरसी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र एवं जगदीश चंद्र सागर द्वारा लाल फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी निर्भान सिंह यादव मौजूद रहें।
प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप संविलियन विद्यालय बीबीपुर ने जीती।
उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में जखेली की मौसमी प्रथम, उनौला की उजमां द्वितीय, 200 मीटर में बीबीपुर की काजल प्रथम, उनौला की संध्या द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में उनौला की वैष्णवी गुप्ता प्रथम और बीबीपुर की दीक्षा द्वितीय स्थान पर रही।
600 मीटर दौड़ में क्रमश: बीबीपुर की शिवानी एवं सीरियल प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रही।
गोला फेक में बीबीपुर की काजल प्रथम स्थान पर रही वही चक्का फेंक में जखेली की मौसमी प्रथम एवं उनोला की संध्या द्वितीय स्थान पर रही । खो-खो में उनौला की टीम प्रथम विजेता रही वही बीबीपुर की टीम उप-विजेता बनी
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 100, 200 व 600 मीटर दौड़ में जखेली के रजत प्रथम, 400 मी दौड़ में जखेली के प्रशांत विजेता बने।
गोला फ़ेक में जखेली के विक्की प्रथम, उनौला के अंश वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। चक्का फेक में बीबीपुर के विवेक प्रथम व जखेली के रजत द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो में बीबीपुर की टीम विजेता बनी वही उनोला की टीम उपविजेता बनी, समूह गान में बीबीपुर की टीम विजेता और उनोला की टीम उप-विजेता बनी। एकांकी प्रतियोगिता में उनौला की टीम विजेता और जखेली की टीम उप-विजेता बनी। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में नैथू की रिफा प्रथम, बबीता द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में बीबीपुर की वर्षा प्रथम एवं उनौला की कनक द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में बीबीपुर की शुभनीति प्रथम, दारानगर की बबीता द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में बीबीपुर की सुनैना प्रथम, दारानगर की बबीता द्वितीय, लंबी कूद में नैथू की हिफजा विजेता बनी।
बीबीपुर की टीम विजेता और उनोला की टीम उपविजेता बनी।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में बीबीपुर के लालू प्रथम, नैथू के मोहम्मद अर्श खान द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में नैथू के हिमांशु प्रथम, 200 मीटर दौड़ में बीबीपुर के आरव प्रथम, नैथू के हिमांशु द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में बीबीपुर के लालू प्रथम एवं नैथू के गोपाल द्वितीय स्थान पर रहे एवं लालू क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में लालू प्रथम और नैथू के हम्माद द्वितीय स्थान पर रहे।
खो खो में बीबीपुर की टीम विजेता और उनोला की टीम उपविजेता बनी। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता आयुष भारद्वाज ने किया। इस दौरान प्रतियोगिता आयोजक सुभाष चंद्र, ऋचा वर्मा, जगदीश चंद्र सागर, वासुदेव, रामावतार शाक्य, सत्यवीर सिंह यादव, नोडल शिक्षक संकुल संदीप कुमार, युधिष्ठिर सुमन, महेंद्र सिंह, प्रीति रानी, राखी, राजकुमारी,, सपना भारद्वाज, नारायण देवी, रचना मिश्रा,, वीना शर्मा, राहुल शाक्य, खेल शिक्षक सत्यवीर यादव, राम अवतार शाक्य का विशेष सहयोग रहा।


























































































