मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

भाकियू (चढूनी ) का भू माफियाओं के खिलाफ आठवें दिन भी धरना जारी रहा

October 16, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के बैनर तले स्थानीय मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन शुक्रवार को भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। तमाम प्रशासनिक बैठकों और चेतावनियों के बावजूद अभी तक दोनों प्रमुख समस्याओं का कोई समाधान न निकलने से कार्यकर्ताओं में रोष है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले में लीपापोती कर रहे हैं और कोई भी अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं है। संगठन के नेतृत्व में यह धरना मुख्य रूप से दो मामलों को लेकर चल रहा उझानी क्षेत्र में धोखाधड़ी और जमीन पर कब्जे का मामला उझानी क्षेत्र के ग्राम जनुइया निवासी प्रेमवती और भगवान दास पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। प्रेमवती का आरोप है कि उन्होंने गाँव के ही रामदुलार से 0.056 हेक्टेयर कृषि भूमि का सौदा 1 लाख 80 हजार रुपये में तय किया था। निबंधन कार्यालय में रजिस्टर्ड इकरारनामा हुआ और गवाहों के सामने 1 लाख 60 हजार रुपये नकद दिए गए। मियाद पूरी होने से पहले जब बैनामा करने को कहा गया तो रामदुलार मुकर गया और बाद में धोखे से वही जमीन गाँव के ही गजराज के नाम बैनामा कर दी, जिससे गजराज ने जबरन कब्जा कर लिया। प्रेमवती द्वारा कानूनी नोटिस भेजने और पूर्व में भी धरना देने के बावजूद प्रशासन स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
नई सराय में रास्ते और नाले पर अवैध कब्जा व जलभराव दूसरा मामला बदायूँ शहर के मोहल्ला नई सराय का है, जहाँ डॉक्टर शारिक जनाब और उनके साथियों पर बीएसएनएल ऑफिस के पीछे 8 फीट चौड़ी सार्वजनिक गली और नाले पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। इसके कारण इलाके में गंभीर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। भाकियू के नगर अध्यक्ष नूरुद्दीन और जिला मीडिया प्रभारी शरीफ अब्बासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता इस अवैध कब्जे को ध्वस्त करने और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर डटे हुए हैं।
प्रशासन गुमराह कर रहा, जरूरत पड़ने पर होगा उग्र आंदोलन: जिलाध्यक्ष शुक्रवार को धरने की कमान संभाले हुए भाकियू (चढ़ूनी) जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि धरने का आज आठवां दिन पूरा हो गया है, लेकिन जिला प्रशासन सिर्फ गुमराह कर रहा है। धरातल पर अवैध कब्जे लगातार किए जा रहे हैं। जब तक दोनों प्रकरणों में पूरी और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी रहेगा।
धरने में जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य, जिला महासचिव बीयीशू दास, शरीफ अब्बासी, नूरुद्दीन, भगवान दास, दिलशाद हुसैन, जुबेर, वसीम, मुजाहिद अब्बासी, भगवान दास, लईक अब्बासी, ताहिर,भागमल, धनपाल,शिव दयाल, आदि लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights