मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

स्टूडेंट्स सेमिनार श्रृंखला के दसवें दिन पादप उद्विकास तथा आवृतबीजी पौधों के आर्थिक महत्व पर हुई चर्चा

October 16, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय स्टूडेंट्स सेमिनार श्रृंखला के 10वें दिन बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने वनस्पति विज्ञान के महत्वपूर्ण विषयों पर पावरपॉइंट प्रस्तुतियाँ दीं तथा पादप उद्विकास तथा आवृतबीजी पौधों के आर्थिक महत्व को रोचक ढंग से समझाया गया। छात्रा गौरी ने पादप उद्विकास के सिद्धांतों प्लेजियोमॉर्फी और एपोमॉर्फी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्लेजियोमॉर्फी जीवों का प्राचीन अथवा पूर्वजों से प्राप्त लक्षण है, जबकि एपोमॉर्फी विकास की प्रक्रिया में उत्पन्न नया और विशिष्ट लक्षण है, जो किसी वर्ग की पहचान निर्धारित करता है। छात्रा वैष्णवी जोहरी ने आवृतबीजी पौधों के बड़े समूह एस्टेरेसी कुल के आर्थिक महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस कुल से सूरजमुखी का तेल, लैट्यूस जैसी खाद्य सामग्री, औषधीय पौधे तथा सजावटी पौधे प्राप्त होते हैं। एस्टेरेसी कुल में सूरजमुखी, लैट्यूस, आर्टिचोक और कई औषधीय एवं सजावटी पौधे शामिल हैं, जिनका खाद्य, तेल और बागवानी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान है।
दोनों छात्राओं की प्रस्तुतियों की उपस्थित शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने भरपूर सराहना की। सेमिनार का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. सरिता ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights