मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

फतेहगंज पूर्वी में तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

October 15, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जयवीर पुत्र चेतराम निवासी ग्राम मटैनिया, थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम मटैनिया से आगे पुलिया के पास से जयवीर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना फतेहगंज पूर्वी में रिपोर्ट दर्ज की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिछले साल गांव में उसका झगड़ा हो गया था। इसी कारण वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार और सीमांत पंवार शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights