मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महानवमी पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग

October 15, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने 19 अक्टूबर को महानवमी के पर्व पर जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में महासंघ ने जिलाधिकारी से आवश्यक आदेश जारी करने का अनुरोध किया है। महासंघ की जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला और जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि महानवमी भारतीय सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर जिले में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और उनके परिवारों की धार्मिक भावनाओं के साथ ही स्थानीय परंपराओं को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि महानवमी पर स्थानीय अवकाश घोषित होने से शिक्षक और विद्यार्थी अपने परिवारों के साथ पर्व मना सकेंगे तथा धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से जनभावनाओं और धार्मिक आस्था को प्राथमिकता देते हुए 19 अक्टूबर को जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights