मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं को मिली 14.55 करोड़ रुपये के मार्ग निर्माण कार्यों की बड़ी सौगातएमएलसी वागीश पाठक के प्रयासों से मंडी समिति के अंतर्गत विभिन्न मार्गों के निर्माण को मिली स्वीकृति

October 15, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद बदायूं के विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) वागीश पाठक के सतत प्रयासों से मंडी समिति के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण हेतु ₹14.55 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा किसानों, व्यापारियों और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एमएलसी वागीश पाठक ने बताया कि जनहित के मुद्दों को लेकर वह निरंतर शासन स्तर पर प्रयासरत रहते हैं। क्षेत्र की जनता से प्राप्त सुझावों एवं आवश्यकताओं के आधार पर उन्होंने विगत दिनों उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उद्यान एवं कृषि विपणन मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह से भेंट कर मंडी समिति के अंतर्गत जर्जर एवं आवश्यक संपर्क मार्गों के निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी थी। उन्होंने जनपद के विकास और किसानों की सुविधा के दृष्टिगत इन मार्गों के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता से भी मंत्री को अवगत कराया। एमएलसी के अनुरोध एवं निरंतर प्रयासों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने ₹14.55 करोड़ की लागत से विभिन्न मार्गों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन मार्गों के निर्माण से कृषि उपज के परिवहन में सुगमता आएगी, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। इससे हजारों किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर एमएलसी वागीश पाठक ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय उद्यान एवं कृषि विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बदायूं जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए वे लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत हैं और आगे भी क्षेत्र की प्रत्येक जनसमस्या तथा विकास से जुड़े विषयों को पूरी मजबूती के साथ सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे। एमएलसी वागीश पाठक ने कहा कि “जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। बदायूं के विकास, किसानों की समृद्धि और क्षेत्रवासियों की सुविधाओं के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। जनहित के प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता दिलाना ही मेरा संकल्प है।”

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights