मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पावन नवरात्रि में श्री हरि मंदिर में माता रानी और श्री हनुमान जी के भजनों पर झूमे भक्तजन

October 13, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पावन नवरात्रि के तृतीय दिन मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। सुबह के सत्र में मंदिर के पंडित रमेश चंद्र तिवारी और सुनील शास्त्री ने श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन और शृंगार किया। दूर-दूर से भक्तजन अपनी-अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए मंदिर पहुंचे और श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। शाम के सत्र में श्री हरि मंदिर महिला मंडल की बहनों ने माता रानी के समक्ष भजनों के माध्यम से अपनी हाजिरी लगाई। इसके बाद श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों की रसधारा बहाई गई। रवि छाबड़ा ने ‘है दुख भंजन मारुति नंदन’, संजय आनंद ने ‘मंगल मूर्ति राम दुलारे’, पंकज ने ‘आज मंगलवार है’, सचिन सेठी ने ‘कीजे केसरी के लाल’, भाई सौरभ ने ‘राम भी मिलेंगे तुझे, श्याम भी मिलेंगे’ और जतिन दुआ ने ‘झूम-झूम नाचे देखो भक्त हनुमान’ सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों से पूरा श्री हरि मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया और भक्तजन भावविभोर होकर झूमने लगे। इसके बाद सभी उपस्थित भक्तजनों ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया और श्री हनुमान जी की सामूहिक आरती की। शयन आरती के पश्चात सभी भक्तजनों को भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि श्री हरि मंदिर प्रांगण में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा और आरती का आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग सम्मिलित होते हैं। विशेष रूप से युवाओं का इस धार्मिक आयोजन में जागरूक होकर शामिल होना सराहनीय है।
कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, अतुल कपूर, हरीश लुनियाल, राजेश अरोड़ा, गिरीश आनंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला मंडल की रेनू छाबड़ा भी अपनी टीम के साथ शामिल रहीं। युवा मंडल के सदस्यों ने प्रसाद वितरण की सेवा की। समापन पर मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights