मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सत्संग और भक्ति से मिलता है परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग: पं. माधव उपाध्याय

October 13, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथा व्यास पं. माधव उपाध्याय ने भक्तों को भक्ति, सत्संग और मानव जीवन के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत अपने चित्त को सत्य और सत्कर्म से जोड़कर भगवान का ध्यान करते हुए परमानंद की प्राप्ति का सरल मार्ग है। मनुष्य को जीवन में मंगल की कामना के लिए मंगलाचरण करना चाहिए। कथा व्यास ने कहा कि जीव के जीवन का वास्तविक कल्याण तभी संभव है, जब वह स्वयं को भगवान की भक्ति में समर्पित कर दे। परमात्मा समय-समय पर अपने भक्तों को अज्ञान और अंधकार से मुक्त कराने के लिए किसी अवतार अथवा संत के माध्यम से मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने शुकदेव और राजा परीक्षित के प्रसंग के माध्यम से भागवत कथा की महिमा बताई।
उन्होंने भगवान विष्णु के पांचवें अवतार कपिल मुनि का वर्णन करते हुए कहा कि कपिल मुनि ने कर्दम ऋषि और माता देवहूति के यहां जन्म लिया था। वे भागवत धर्म के प्रमुख आचार्यों में से एक हैं। मनुष्य जन्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने तुलसीदास जी की चौपाई ‘कबहुँक करि करुणा नर देही, देत ईश बिनु हेतु सनेही’ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चौरासी लाख योनियों में भटकने के बाद मनुष्य जीवन मिलना परमात्मा की कृपा है। इस जीवन को भक्ति और सत्कर्म में लगाकर ही सार्थक बनाया जा सकता है।
पं. माधव उपाध्याय ने भीष्म पितामह और विदुर जी के प्रसंगों के माध्यम से भगवान के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि भीष्म पितामह ने विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान का चिंतन नहीं छोड़ा, वहीं विदुर जी की भक्ति के कारण भगवान श्रीकृष्ण उनके यहां भोजन करने पहुंचे। भक्तों का सच्चा प्रेम भगवान को भी आकर्षित करता है।
कथा के समापन पर भक्तों ने श्रीमद्भागवत की आरती की और प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल और सुभाष मेहरा का सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights