मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया सड़क-नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन

October 13, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने नेकपुर और कृष्णापुरी वार्ड संख्या दो में 14 लाख 44 हजार रुपये की लागत से कराए गए चार विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण और पुलिया मरम्मत के कार्य शामिल हैं। कृष्णापुरी में डॉ. एके वर्मा हॉस्पिटल से काशीराम मौर्य के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण पर 5.86 लाख रुपये खर्च किए गए। वहीं, नेकपुर में हाकिम सिंह के मकान से गायत्री के मकान तक तथा ब्रजपाल सिंह और सुधा शर्मा के मकानों तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पर 4.22 लाख रुपये की लागत आई। इसके अलावा नेकपुर अंडरपास के निकट नाले की पुलिया से मेघर सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण और पुलिया मरम्मत का कार्य 2.70 लाख रुपये की लागत से कराया गया। सिविल लाइन नेकपुर में टीकाराम के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य पर एक लाख 66 हजार रुपये खर्च किया गया। इन कार्यों से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ जलनिकासी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। उद्घाटन के दौरान पालिकाध्यक्ष ने वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क और नाली निर्माण से नागरिकों को राहत मिलेगी तथा जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने और साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर सभासद भाग्य देवी दिवाकर, श्याम पाल, पिंकू यादव, देवेन्द सिंह यादव, निर्दोश, वीरेन्द्र चौधरी, अभिनव कुमार, राजेश्वर सिंह, पप्पू, सरोजा देवी, मान सिंह, केपी सिंह, उमेश, प्रमोद, अशोक, दयाराम, वृजपाल, मोर सिंह, कृष्णा देवी, अशोक कुमार सक्सेना समेत पालिका के कर्मचारी मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights