मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शिक्षक निर्वाचन में शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश

October 13, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की। बैठक में मतदान के लिए तैनात पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराना सभी मतदान कार्मिकों की जिम्मेदारी है। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान कार्य में लगाई गई है, वे सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर लें तथा निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने मतदान स्थल के प्रभारी के रूप में सभी व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करें। मतदान अभिकर्ताओं की नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया, मतपत्र के पृष्ठभाग पर विशिष्ट पहचान चिह्न लगाने एवं पूर्ण हस्ताक्षर करने, टेंडर मतपत्र तथा चौलेंज मतों से संबंधित कार्रवाई को नियमानुसार संपन्न कराएं। इसके साथ ही मतपत्रों, आवश्यक प्रपत्रों, लेखा विवरण तथा अन्य लिफाफों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तैयार करना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान निर्वाचन की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सभी मतदान अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराएं, जिससे बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights