मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

माता-पिता ईश्वर का साक्षात जीता जागता स्वरूप है : सुधांशु जी महाराज

October 11, 2026By admin0 comments
👁 9.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के तत्वाधान में विश्व जागृति मिशन द्वारा कराए जा रहे हैं, चार दिवसीय सत्संग के साय: कालीन अंतिम सत्र में पूज्य गुरुदेव ने अपने श्रीमुख से अमृत वचनों की वर्षा करते हुए कहा, माता-पिता ईश्वर का साक्षात जीता जागता स्वरूप है, हमें भूल कर भी माता-पिता का अपमान नहीं करना चाहिए, इनका अपमान ईश्वर का अपमान है और जो बच्चे अपने माता-पिता का अपमान करते हैं। वह जीवन में कभी सुखी नहीं रहते, हमें हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए, उनके नित्य चरण छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए, माता-पिता का आशीर्वाद ईश्वर के वरदान कि, तरह होता है, जिनके माता-पिता प्रसन्न रहते हैं, उनसे समस्त देवता प्रसन्न रहते हैं और उनके जीवन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती। परम पूज्य गुरुदेव ने श्री गीता जी पर बोलते हुए कहा, गीता के सप्तम अध्याय में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि, हे अर्जुन, इसे जानने के बाद संसार में जानने के लिए कुछ भी शेष ना रहेगा, सहस्त्रों मनुष्यों में से कोई एक सिद्धि प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करता है और उन सिद्धों में से भी कोई एक मुझे ठीक से जान पाता है। हे अर्जुन, मुझे चार प्रकार के लोग भजते हैं, दुखिया, जिज्ञासु, ऐश्वर्या की कामना करने वाले, जिसमें ज्ञानी मुझे अत्यंत प्रिय है, क्योंकि वह जानता है मेरे अलावा इस सृष्टि में कुछ भी सत्य नहीं है, हे अर्जुन, इसीलिए तू केवल मेरा ध्यान कर, मेरी पूजा, मेरी आराधना कर मेरे सिवाय इस संसार में कुछ भी नहीं है। गुरुदेव ने आगे बोलते हुए कहा कि, संसार में मृत्यु के अलग-अलग स्वरूप हैं, किसी की आर्थिक मृत्यु, किसी कि, सांसारिक मृत्यु, किसी के यश की मृत्यु हो जाती है, किसी के गुणों कि, किसी की संतान की मृत्यु होना भी मनुष्य की मृत्यु है. महाराज श्री ने कहा, हफ्ते में कम से कम एक दिन सोमवार को महामृत्युंजय मंत्र या मृत संजीवनी मंत्र का जाप करना चाहिए, महादेव के साथ-साथ माता काली की आराधना भी करना चाहिए, जिससे माता-पिता दोनों की कृपा हम पर बनी रहे. कल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं, जिसमें जगत जननी माता की साधना होगी, समस्त देवों ने अपने-अपने अंश देकर माता शक्ति कि, रचना कि, जिसकी साधना मनुष्य को भोग के साथ-साथ मोक्ष देने में सक्षम है। महाराज जी का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप में श्री एवं श्रीमती अनिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल,अनिल कुमार श्रीवास्तव, गोविंद तनेजा, अंकुर गोयल, शुभम सिंह अशोक मौर्य आदि लोग रहें,
इस मौके पर बरेली मंडल के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल महामंत्री पवन अरोड़ा, संजय गर्ग, संदीप मेहरा, सुशील दीक्षित, अनूप अग्रवाल डॉक्टर जितेंद्र शर्मा, देवेंद्र सक्सेना, सुनील दीक्षित, रवि पांडे, श्रीकांत बेचेलाल शर्मा, गिरीश चंद्र अरोड़ा, प्रमोद कुमार सक्सेना, अभय भटनागर, गीता जोशी, अनुराधा खंडेलवाल, करण सिंह, ललित तनेजा, रेनू, श्रीमती कंचन अग्रवाल, सुमन गुप्ता, मधु खंडेलवाल, मधु सक्सेना, प्रियंका मौर्या, सुमन सक्सेना, सीमा, श्रुति सक्सेना, उर्मिला कनौजिया, निर्मल सिंह के अतिरिक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त प्रवचनों का आनंद लेने के लिए उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights