मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

सपाइयों ने कांशीराम जी को किया नमन, नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

October 9, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की मौजूदगी में मान्यवर कांशीराम जी के जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान और बहुजन समाज को जागरूक करने के उनके प्रयासों को याद किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करने में समर्पित किया। उन्होंने बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया। उनके विचार आज भी समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय पर आधारित समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उनके संघर्ष को याद करते हुए हमें संविधान के आदर्शों की रक्षा और समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर दिलाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी का जीवन सामाजिक परिवर्तन और अधिकारों के लिए संघर्ष की मिसाल है। उन्होंने वंचित वर्गों को जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आने का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में भाईचारे, समानता और आपसी सद्भाव को मजबूत किया जाए। समाजवादी विचारधारा भी सामाजिक न्याय और समान अवसरों की पक्षधर है। हमें मिलकर ऐसे समाज के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए, जिसमें किसी के साथ जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव न हो और सभी को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले। वक्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया, नेताजी मुलायम सिंह यादव और मान्यवर कांशीराम जी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, ज़िला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव एवं जितेंद्र मुंडे, ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, बिथरी विधानसभा अध्यक्ष धर्मपाल लोधी, नूतन शर्मा, रामसेवक प्रजापति, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, नरेन्द्र यादव, दीपू यादव, जोगेंद्र पटेल, अमर वाल्मीकि, कमाल अंसारी, महेन्द्र लोधी, ओमपाल सागर, रजत सागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights