मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को शीघ्र मिले बढ़ा हुआ मानदेय: हरि शंकर

October 9, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरि शंकर ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ शीघ्र दिलाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र जिलाधिकारी, बरेली के माध्यम से ईमेल द्वारा भेजकर शासनादेश जल्द जारी कराने और दीपावली से पहले बढ़े हुए मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
हरि शंकर ने कहा कि प्रदेश के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों सहित विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत लाखों आउटसोर्सिंग कर्मचारी सीमित मानदेय के बावजूद पूरी निष्ठा से अपने दायित्व निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दो सितंबर को मानदेय वृद्धि की घोषणा किए जाने से कर्मचारियों में उम्मीद जगी थी, लेकिन अभी तक शासनादेश जारी होने और बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलने का इंतजार है।
उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में सीमित आय से परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो रहा है। ऐसे में दीपावली से पहले बढ़ा हुआ मानदेय मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
हरि शंकर ने मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों को तत्काल शासनादेश जारी करने तथा समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश देने की मांग की। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights