मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

इंदिरा एकादशी पर फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार

October 7, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अश्विन मास के कृष्णपक्ष की इंदिरा एकादशी पर मंगलवार को श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया। कलकत्ता, बेंगलुरु और शिमला से मंगाए गए फूलों से बाबा का दरबार सजाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। फूलों से सजे दरबार की झलक देखने के लिए शहर के साथ दूर-दराज से भी भक्त पहुंचे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंदिर की तरफ से कराई श्रृंगार सेवा
बाबा श्याम श्रंगार सेबा मंदिर की ओर से कराई गई। मंदिर महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि इंदिरा एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम की विशेष श्रृंगार सेवा कराई गई।

भक्तों की आस्था से जुड़ी कई मान्यताएं
मंदिर महंत ने बताया कि बाबा श्याम के दरबार में दूर-दराज से भक्त मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूरी होने के अनुभव भी साझा करते हैं। किसी भक्त ने संतान सुख मिलने तो किसी ने बीमारी से राहत और व्यापार में उन्नति मिलने की बात कही।
भजनों पर झूम उठा पूरा पंडाल
भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक सोनल चंचल और मोहन दीबाना ने भजनों की प्रस्तुति दी। गुरु गणेश और सरस्वती वंदना के बाद बाबा श्याम का गुणगान शुरू हुआ। अमरीश कटेरिया ,आनंद ने ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे’ जैसे भजन गूंजते ही श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे।

सुर और ताल से संगीतकारों ने बांधा माहौल
भजन संध्या में ऑर्गन पर विशाल मौर्य, ढोलक पर अनमोल और पैड पर दिव्याशं ने संगत की। साउंड सेवा की जिम्मेदारी विपिन कश्यप ने संभाली। संगीत और भजनों के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया।

मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर को दिए सामान
मनोकामना पूरी होने के बाद भक्तों की ओर से मंदिर में सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। मोनू-कामिनी पाल ने एसी अर्पित किया। संजय आयलानी ने एल्युमिनियम और शीशे का दरवाजा लगवाया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार संजय आयलानी ने ही बाबा श्याम की स्थापना भी कराई थी।

सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में मोनू-कामिनी पाल, संजय आयलानी, अनुपम टीबड़ेवाल, निषिश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, रामबहादुर प्रजापति, राजेश कुमार, सविता, कुलदीप गुप्ता, गौरव अरोड़ा, पवन मौर्य, सत्यवती पाठक, दीक्षा पाठक, श्रद्धा, माही, ममता, मीनू-राजेंद्र भसीन, अंकुर गुप्ता, काजल-जगमोहन प्रजापति, अंकुर कक्कड़, अंकुश अग्रवाल, अनूप मिश्रा, भगवानदास, अभिषेक शर्मा, पुनीत मिश्रा, डॉली सक्सेना, इंद्रेश, अभिषेक, आदित्य, राजकुमार, अंकुर कश्यप, बिपिन कश्यप, सचिन और विशाल समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights