मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

देवनागरी इंटर कॉलेज उझानी के विद्यार्थियों ने लखनऊ शैक्षिक एवं खेल यात्रा में विज्ञान, मनोरंजन और क्रिकेट का लिया रोमांचक अनुभव

October 7, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी :- देवनागरी इंटर कॉलेज उझानी के विद्यार्थियों के लिए लखनऊ की शैक्षिक एवं खेल यात्रा ज्ञान, मनोरंजन और रोमांच से भरपूर रही। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम साइंस सिटी का भ्रमण कर विज्ञान के विभिन्न चमत्कारों, प्रयोगों और वैज्ञानिक गतिविधियों को करीब से देखा तथा विज्ञान को समझने का रोचक अनुभव प्राप्त किया।इसके बाद विद्यार्थियों ने लुलु मॉल का भ्रमण किया, जिसे एशिया के प्रमुख एवं विशाल शॉपिंग मॉलों में शामिल किया जाता है। यहां बच्चों ने विभिन्न आकर्षणों का आनंद लिया और यात्रा की यादों को संजोया।यात्रा का सबसे रोमांचक पड़ाव इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ रहा, जहां विद्यार्थियों ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर 2026 को खेले गए पहले T20I मैच का प्रत्यक्ष आनंद लिया। मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से शानदार शिकस्त दी। वेस्टइंडीज ने 171 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 102 रन और ईशान किशन के नाबाद 37 रन की शानदार पारियों की बदौलत 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पदार्पण कर रहे नमन धीर ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस रोमांचक यात्रा में अभय गोस्वामी, सुशांत, अनुराग गुप्ता, राज रॉय शाक्य, आर्यन सिंह, आदित्य कुमार, आदि सहित विद्यालय के तमाम विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यात्रा का भरपूर आनंद उठाया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी शैक्षिक एवं अनुभवात्मक यात्राएं विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यार्थियों के लिए यह यात्रा विज्ञान के ज्ञान से लेकर क्रिकेट के रोमांच तक एक यादगार और अविस्मरणीय अनुभव बन गई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights