मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सिरौली स्थित कैम्प कार्यालय पर गांधी एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

October 3, 2026By admin0 comments
👁 7.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और देशसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर समाज को नई दिशा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उनका जीवन आज भी प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ केबी त्रिपाठी ने देश की दोनों महान शख्सियत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ,देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा आज भी सारा देश उनको याद करता है और आज हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि हम भी उनके आदर्श को अपनाये । उपस्थित लोगों मे राजा शेख , युसुफ नन्हे, आमिर खान , रिंकू बालमीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights