बरेली। मानव सेवा क्लब ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर उनका श्रद्धा पूर्वक नमन किया। कार्यक्रम जी.जी.आई.सी.रोड स्थित सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि गांधी जैसा महापुरुष न हुआ है न होगा। गांधी ने अहिंसा के बल पर वह काम कर दिया जो कोई नहीं कर पाया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने सभी को गांधी जी और शास्त्री जी के बताये सादगी और शालीनता के रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि सत्येन्द्र सक्सेना ने भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना,शकुन सक्सेना,अरुणा सिन्हा, शोभा शर्मा,मुकेश कुमार, जितेंद्र सक्सेना, गंगा राम पाल ने देशभक्ति के भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से आभा तिवारी ने किया। रघुपति राघव राजा राम भजन की सुंदर प्रस्तुति अरुणा सिन्हा ने की। कार्यक्रम में सुनील शर्मा,उमेश चंद्र गुप्ता,पीयूष चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। सभी का आभार निर्भय सक्सेना ने व्यक्त किया।