मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 28.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ज्ञानेश कुमार के विरोध में दिल्ली जा रहे कांग्रेस नेता बरेली में नजरबंद

October 3, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के तहत दिल्ली जा रहे पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला को जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। उनके साथ दिल्ली और लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों को भी पुलिस ने रोक दिया। गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला अपने तमाम साथियों के साथ एक दिन पूर्व ही आगरा होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस की कार्रवाई में बरेली में अजय शुक्ला और उनके साथ मौजूद कुछ नेताओं को ही नजरबंद किया जा सका, जबकि पारस शुक्ला पुलिस को चकमा देकर पहले ही दिल्ली पहुंच गए और आंदोलन में शामिल हो गए। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को दमनात्मक नीति बताते हुए पुरजोर विरोध किया और मांग की कि ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाया जाए। नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पूरी नहीं होती। नजरबंद नेताओं में पूर्व पार्षद महेश पंडित , एडवोकेट सुरेंद्र सोनकर, एडवोकेट फिरोज खान, पीर ज्यादा साहब, राजेश रस्तोगी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights