मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी कांड की बरसी पर किसान संगठनों ने उठाई न्याय और लंबित मांगें पूरी करने की मांग

October 3, 2026By admin0 comments
👁 11.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड की पांचवीं बरसी पर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने बरेली के दामोदर स्वरूप पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। किसान एकता संघ समेत विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने शहीद किसानों और पत्रकार रमन कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से पूर्व में किए गए आश्वासनों को लागू करने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडल आयुक्त को दिया।
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर रवि नागर ने कहा 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में हुई हिंसक घटना में चार किसानों और पत्रकार रमन कश्यप की मौत हुई थी। घटना के बाद मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रहे अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत कई लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हुई और मामला न्यायिक प्रक्रिया में रहा है।
किसान एकता संघ की ओर से प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 4 अक्टूबर 2021 को मृत किसानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था। संगठन ने मांग की है कि जिन पात्र परिवारों के सदस्यों को अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है, उन्हें नियमानुसार तत्काल सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही घटना में घायल किसानों के लिए घोषित आर्थिक सहायता की स्थिति स्पष्ट करने और पात्र घायलों को लंबित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में लखीमपुर खीरी कांड से संबंधित न्यायिक प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने, पीड़ित परिवारों को समयबद्ध न्याय दिलाने तथा घटना और किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग की गई है। संगठन ने निर्दोष किसानों को मामलों से राहत देने की भी मांग रखी है।
किसान एकता संघ ने मामले से जुड़े गवाहों, पीड़ित परिवारों और शहीद किसानों के परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की। इसके अलावा किसान आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से किए गए लिखित आश्वासनों को लागू करने तथा लंबित मांगों पर किसान संगठनों के साथ समयबद्ध वार्ता की मांग ज्ञापन में शामिल है।
ज्ञापन में किसानों की प्रमुख फसलों के लिए लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और प्रभावी सरकारी खरीद व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई। प्राकृतिक आपदा के कारण बर्बाद हुई फसलों के लिए पारदर्शी सर्वे कराकर समयबद्ध और पर्याप्त मुआवजा देने तथा लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों की स्मृति में स्मारक स्थापित करने की मांग भी उठाई गई।
सभा में किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी कांड में जान गंवाने वाले किसानों और पत्रकार को श्रद्धांजलि दी गई । उन्होंने कहा कि किसान संगठनों की मांग है कि पीड़ित परिवारों और गवाहों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के संबंध में किए गए आश्वासन को पूरा किया जाए।
डॉ. नागर ने आरोप लगाया कि मामले से जुड़े गवाहों और पीड़ित परिवारों पर दबाव बनाए जाने के कारण न्याय की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने सरकार से गवाहों और पीड़ित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights