मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 2 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्पपूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गांधी-शास्त्री को नमन किया, संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहणछाया ट्रेनिंग सेंटर के तीन माह के प्रोफेशनल मेकअप कोर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले हुआविद्यापीठ में राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प संग संपन्न हुआ कार्यक्रमगुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसफलता संसाधनों की गुलाम नहीं होती : वेदवीर आर्यगांधी जयंती पर पुलिस लाइन में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
Uttar Pradesh

छाया ट्रेनिंग सेंटर के तीन माह के प्रोफेशनल मेकअप कोर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले हुआ

October 2, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं : स्काउट भवन में छाया ट्रेनिंग सेंटर की ओर से संचालित तीन माह के प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट कोर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले उत्साह और उमंग बीच संपन्न हुआ। जिले भर से आए प्रतिभागियों ने ब्राइडल मेकअप, एचडी मेकअप, मॉडलिंग मेकअप और फैंसी ड्रेस मेकअप का लाइव मॉडल पर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। रैंप वॉक, नृत्य और दुल्हन श्रृंगार और मनमोहक मेकअप प्रस्तुतियों से बच्चों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। छाया ट्रेनिंग सेंटर की संचालिका मोनिका मौर्य ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अद्भुत प्रतिभा और असीम संभावनाएं छिपी होती हैं। आवश्यकता उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करने की है। जब बच्चों के हुनर को सही दिशा मिलती है, तो वे अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम दुनियां में रोशन कर सकते हैं। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जीवन तप, त्याग, परिश्रम और निरंतर साधना से महकता है। बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए उनको हौसला और खुले आसमान में उड़ने के लिए पंख दें, ताकि वे बिना संकोच अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकें और आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकें। मेकअप प्रतियोगिता में दुल्हन के आकर्षक रूप में सजी ममता राही ने प्रथम, मंजू राही ने द्वितीय और कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माडलिंग प्रतियोगिता में अजीत वर्मा प्रथम, भूमि द्वितीय और नैना तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं डांस प्रतियोगिता में श्रद्धा वर्मा ने प्रथम, सौरभ ने द्वितीय और आरुषि ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक अभिषेक, पंकज कुमार, दीपक सैनी और मनोज कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन कोमल साहू ने किया। अंत में संचालिका मोनिका मौर्य ने विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सैंकड़ों दर्शकों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights