बरेली। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन बरेली स्थित क्वार्टर गार्द में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय सलामी के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को कर्तव्य, निष्ठा और जनसेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को पदक, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
उपनिरीक्षक यातायात कमलेश कुमार को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। मुख्य आरक्षी नंद किशोर दिवाकर तथा मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं आरक्षी सरफराज अहमद और आरक्षी शेखर वर्मा को महिलाओं की हत्या के अनावरण एवं सीरियल किलर की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र एवं 25-25 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई।
इसके बाद एसएसपी ने जनपद में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल, फल एवं मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया। इनमें भगत सिंह, हरिओम सिंह, विक्की कश्यप, मनोज भारती, मो. मुनव्वर, रामौतार, कुशलपाल, अजीत सिंह, राजेश राणा, मो. ताजिम, गणेश गोस्वामी, राम आसरे, छत्रपाल सिंह, नंदलाल और जमुना प्रसाद शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात मौ. अकमल खान, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन शिवम आशुतोष, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात अंजनी कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना विजय कुमार राना, क्षेत्राधिकारी बरेली सुनील कुमार सहित यातायात पुलिस, यूपी-112, सीसीटीएनएस, रेडियो शाखा, परिवहन शाखा, चुनाव सेल, परिवार परामर्श केंद्र, खाकी साथी, पुलिस वेलफेयर शाखा एवं पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन शिवम आशुतोष सिंह ने किया, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थाएं प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन हरमीत सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुईं।
गांधी जयंती पर पुलिस लाइन में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

6.9K views

























































































