मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 2 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्पपूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गांधी-शास्त्री को नमन किया, संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहणछाया ट्रेनिंग सेंटर के तीन माह के प्रोफेशनल मेकअप कोर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले हुआविद्यापीठ में राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प संग संपन्न हुआ कार्यक्रमगुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसफलता संसाधनों की गुलाम नहीं होती : वेदवीर आर्यगांधी जयंती पर पुलिस लाइन में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
Uttar Pradesh

पूरे दिन ईडी की निगरानी में रहा पोशाकी लाल का घर, दो मोबाइल जब्त

October 2, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र चिटौली गांव में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने परचून दुकानदार पोशाकी लाल मौर्य के घर पर पूरे दिन तलाशी अभियान चलाया। टीम ने दो मोबाइल फोन और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। पोशाकी लाल का बयान भी दर्ज किया गया। वहीं, उन्होंने गुरुवार को प्रार्थना पत्र देकर अपने नाम से फर्जी बैंक खाता खोलकर लेनदेन किए जाने का आरोप लगाया है। ईडी की टीम 30 सितंबर की सुबह 6:30 बजे पोशाकी लाल के घर पहुंची। उस समय वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी भूरी ने अधिकारियों को बताया कि वह सुबह की सैर पर गए हैं। उनके लौटने के बाद अधिकारियों ने तलाशी आदेश दिखाया और सुबह करीब आठ बजे कार्रवाई शुरू की। सहायक निदेशक शरद कांत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने घर के कमरों, हॉल और स्टोर समेत पूरे परिसर की तलाशी ली। इस दौरान एक रियलमी और एक सैमसंग मोबाइल फोन जब्त किया गया। टीम ने बंधन बैंक खाते से जुड़ी दो नकद जमा पर्चियां, पैन कार्ड की प्रति और भारतीय स्टेट बैंक के डेबिट कार्ड से संबंधित दस्तावेज भी कब्जे में लिए। जमा पर्चियां पांच अगस्त और दो सितंबर 2026 की बताई गई हैं। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत पोशाकी लाल का बयान दर्ज किया। तलाशी की कार्रवाई दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में हुई। इनमें एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रियंक सक्सेना और पंजाब नेशनल बैंक की उप प्रबंधक आकांक्षा राणा शामिल रहीं। कार्रवाई के दौरान किसी व्यक्ति या निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचने की जानकारी दी गई। तलाशी देर रात समाप्त हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

फर्जी खाते से लेनदेन का आरोप

पोशाकी लाल ने गुरुवार को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनकी जानकारी के बिना उनके नाम से फर्जी बैंक खाता खोलकर लेनदेन किया गया। उनका कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि ईडी की टीम कुछ कागजात देकर गई है और किसी के पूछने पर उन्हें दिखाने को कहा है। हालांकि, कथित फर्जी खाते और लेनदेन को लेकर जांच के निष्कर्ष अभी सामने नहीं आए हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights