दातागंज। वडनगर, गुजरात से वाराणसी तक उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के दातागंज पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत के लिए सैकड़ों दोपहिया वाहनों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक दांडी रोड पर पहुंचे। यात्रा के पहुंचते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया और सड़क पर जाम जैसे हालात दिखाई दिए।
सेवा संकल्प यात्रा के दातागंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के बीच पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने यात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण कर अभिनंदन एवं आदर-सत्कार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम से पूर्व डॉ. शैलेश पाठक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की उस विचारधारा का संदेश है, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि विकास, जनकल्याण, गरीबों का सशक्तीकरण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए कार्यों से देश के विकास की नई तस्वीर सामने आई है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से आज केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्रीय मंत्री भाजपा महेश राठौर, जिला भाजपा प्रभारी राकेश मिश्रा, जिला मंत्री आरती कश्यप, कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय एवं सहदेव जिला मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर राकेश वर्मा, धीरेश चौहान, अरविंद अग्निहोत्री, भारत सिंह यादव, ओमेंद्र कश्यप, धनपाल यादव, नरेश यादव, धर्मपाल राठौर, ओमपाल राठौर, सुधीर अग्निहोत्री, गंगासहाय कश्यप, ठाकुर ओमराज सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं भारी जनसमूह मौजूद रहा। यात्रा के संयोजक शिवम् शंखधार रहे।
सेवा संकल्प यात्रा के दातागंज पहुंचने पर डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया

9.4K views
























































































