मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 30 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

किसानों के हित में आगे आए एमएलसी वागीश पाठक, फसल क्षति के सर्वे व शीघ्र मुआवजे की उठाई मांग

September 30, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा से किसानों की धान, बाजरा एवं गन्ने सहित विभिन्न फसलें व्यापक रूप से प्रभावित हुई हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) वागीश पाठक ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराने तथा पात्र किसानों को शीघ्र क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एमएलसी वागीश पाठक ने अपने पत्र में कहा

लगातार बारिश के कारण अनेक स्थानों पर खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। धान और बाजरे की फसलें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं, जबकि गन्ने की फसल को भी भारी नुकसान पहुँचा है। प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की मेहनत और उनकी आजीविका दोनों पर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे समय में प्रशासन को त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए किसानों को राहत प्रदान करनी चाहिए।उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। वास्तविक फसल क्षति का निष्पक्ष आकलन कर शासन की नीति के अनुसार पात्र किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सर्वे की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए, ताकि किसी भी पात्र किसान को राहत से वंचित न रहना पड़े।एमएलसी वागीश पाठक ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्याओं को शासन और प्रशासन के समक्ष लगातार मजबूती से उठाया जाएगा तथा उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिला प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights