मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 25.0 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

समरेर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ व आंगन मिलन समारोह में गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

September 29, 2026By admin0 comments
👁 13.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

समरेर (बदायूं)। विकासखंड समरेर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘आंगन मिलन समारोह’ के अंतर्गत 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने शिरकत की। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि स्वस्थ बच्चे और सशक्त नारी ही समाज एवं राष्ट्र की मजबूत नींव हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार बच्चों, किशोरियों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि सुपोषित समाज के निर्माण से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे गांव-गांव तक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने लोगों से पौष्टिक खान-पान, स्वच्छता और बच्चों के उचित पोषण के प्रति जागरूक रहने तथा कुपोषण के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं निर्देशानुसार मातृशक्ति के सम्मान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम में एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह, भाजपा जिला मंत्री आरती कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर, ग्राम कामां के प्रधान चंद्रप्रकाश सिंह, ग्राम सिसैया के प्रधान आदर्श द्विवेदी, एडीओ पंचायत समरेर मनोज कुमार, सीडीपीओ उर्मिका, सुपरवाइजर सोनम गौतम व शोभा शर्मा सहित विकासखंड की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम दातागंज सहित उपस्थित अधिकारियों ने शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों तक पोषण योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मातृशक्ति ने मिलकर कुपोषण मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights