मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 25.0 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

September 29, 2026By admin0 comments
👁 13K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष राधा रमन मिश्रा , और जिला अध्यक्ष डी के त्यागी के नेतृत्व में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में मंगलवार को धरना प्रदर्शन के बाद अपनी 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन ने आठवें वेतन आयोग के दायरे में 1 जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों को शामिल करने की प्रमुख मांग उठाई।
एसोसिएशन ने कहा कि आठवें वेतन आयोग की घोषणा 16 जनवरी 2025 को हुई थी, लेकिन आयोग की अधिसूचना जारी होने में विलंब हुआ। संगठन का आरोप है कि बाद में जारी अधिसूचना में 1 जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों के पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य लाभों को शामिल नहीं किया गया। इसे लेकर पेंशनरों में असंतोष है। ज्ञापन में वित्त विधेयक 2025 में तिथि के आधार पर पेंशनरों में किए गए भेद को समाप्त कर पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाने, कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को अंतरिम राहत देने तथा अलग सीपीआई जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, पेंशन राशिकरण की कटौती 10 वर्ष में समाप्त करने, 65 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक पांच वर्ष में पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि, पेंशन को आयकर से मुक्त करने और कोरोना काल के 18 माह के डीए/डीआर एरियर का भुगतान करने की मांग भी रखी गई। एसोसिएशन ने वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में 50 प्रतिशत छूट, आयुष्मान भारत में कैशलेस उपचार की सीमा 10 लाख रुपये करने, 50 प्रतिशत से अधिक महंगाई भत्ते को मूल पेंशन में मर्ज करने तथा वरिष्ठ नागरिक आयोग गठित करने की मांग की।
धरना में देव कुमार त्यागी , मुजम्मिल हुसैन , धर्मेंद्र भूषण पाण्डेय ,अरविंद कुमार शर्मा , भद्रसेन , नत्थूलाल , नीरज कुमार बिसारिया , विकास रायजादा , रमेश चंद्र , राजेश कुमार सागर , वीरेंद्र पाल माथुर , कांताप्रसाद, खेमकरन मौर्य आदि मौजूद थे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights