मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 25.0 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में 5 अक्टूबर से गूंजेगी ‘श्री शिव कथा अमृत’ की पावन धारा

September 29, 2026By admin0 comments
👁 13K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नाथ नगरी बरेली में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में सात दिवसीय ‘दिव्य, भव्य एवं अलौकिक श्री शिव कथा अमृत’ का आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक रामलीला ग्राउंड, हार्टमैन कॉलेज के पास किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक कथा का आयोजन होगा। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कथा में संस्थान के संस्थापक एवं संरक्षक सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य कथावाचक स्वामी डॉ. सर्वेश्वरानंद जी श्री शिव कथा अमृत का वाचन एवं आध्यात्मिक विवेचन करेंगे। संस्थान के स्वामी नरेशानंद जी ने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्चक्र से दूर कर उन्हें अध्यात्म, सकारात्मकता और चरित्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है। साथ ही भगवान शिव के नाम को नशे से जोड़कर देखे जाने वाली सामाजिक भ्रांतियों के संबंध में शास्त्रसम्मत तथ्यों और तर्कों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कथा के माध्यम से भगवान शिव के कल्याणकारी एवं निराकार आध्यात्मिक स्वरूप का विवेचन करते हुए शिव तत्व के वास्तविक अर्थ को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। संस्थान की ओर से बरेलीवासियों, श्रद्धालुओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों से सपरिवार कथा में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम से पहले 4 अक्टूबर को सुबह नौ बजे कथास्थल से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में सुरजीता भारती, सुलभा भारती, डॉ. हरीश भट्ट, नितिन शर्मा, अमर प्रकाश शर्मा, विवेक मिश्रा, प्रदीप वर्मा, अजय वर्मा और नितिन मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights